Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर सगरे में छठ पर्व की तैयारी


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में स्थित अमृत कुंड( सगरा) में सोमवार सुबह से होने वाली छठ पूजा की तैयारी आज हो गई है। पवित्र घाट पर साफ सफाई के साथ लेपन किया गया।इस छठ पर्व को लेकर क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।राम शिरोमणि जयसवाल ( ददन) जयसवाल ने बताया कि हमारे क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी बसन्त लाल व संतोष मिश्रा के परिवार की देन है कि यह छठ का महापर्व कालिकन धाम में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। बसन्त कुमार ने बताया कि हमारा परिवार पूर्वी क्षेत्र में रहा है और वहां की संस्कृति व सभ्यता को लाने का प्रयास किया है हमारे बड़े भाई और भाभी ने  बिगत 5 वर्षों से यह छठ पूजा कालिकन धाम में शुरू की थी जो छठ पूजा पर्व पर की जाती है। संतोष मिश्रा ने बताया कि मेरी माता जी वाराणसी से सम्बन्ध रखती है यह पर्व पूर्व का माना जाता है वाराणसी का पर्व यहां पर किया जा रहा है। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दर्जनों व्रती महिलाएं सगरे मे गन्ना, विभिन्न फल पकवान आदि लेकर सुबह सूर्योदय से पहले सगरे के ठंड पानी मे खड़ी होकर भगवान सूर्य के उदय का इंतजार करती दिखाई देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |