Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: सांसद ने कांग्रेसी नेता का जाना हाल


गौरीगंज/अमेठी। जनप्रिय सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी ने आज लंबी बीमारी से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र मिश्रा जी से उनके गौरीगंज स्थित निवास पर भेंट की। सांसद जी ने उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी और परिवारजनों का हालचाल लिया। इससे पूर्व उनके छोटे भाई संतोष के घर जाकर लखनऊ में भी उन्होंने मिश्रा जी से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया था।अपने पुराने साथी के प्रति यह आत्मीयता सभी के लिए भावनात्मक क्षण बन गई। सांसद जी ने कहा कृ “अपने तो अपने होते हैं, कार्यकर्ता और नेता परिवार के समान हैं।” उन्होंने श्री मिश्रा और उनके परिवार को हर संभव सहायता एवं आवश्यक मदद का पूरा भरोसा दिलाया। सांसद जी ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पार्टी परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।सांसद जी ने सेवानिवृत शिक्षक कमलाकर मिश्र जी की पत्नी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को सांत्वना दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |