Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मैनपुरी: किशनी में ध्वजारोहण कर मनाई गई जयंती! चेयरमैन प्रतिनिधि ने सभासदों के साथ चलाया सफाई अभियान


किशनी/मैनपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय पर झंडा रोहण कर उनको माला पहनाकर याद किया गया,चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने रामनगर तिराहा पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए,नगर पंचायत कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों को टोपी और टी शर्ट वितरण कर कहा की आज के दिन सभी शपथ ले की सभी लोग ईमानदारी से अपना अपना कार्य करेंगे,नगर पंचायत में कही भी गंदगी नही रखेंगे और हर रोज समय से साफ सफाई का कार्य पूरा करेंगे,नगर के सभी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गांधी जी को याद किया गया और तिरंगा झंडा भी फहराया गया,चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने सभी सभासदों के साथ नगर में सफाई अभियान चलाकर झाड़ू लगाई,इस अवसर पर लिपिक दिनेश कुमार,सभासद रामौतार यादव,राहुल गुप्ता,ललित यादव,अमित कुमार,योगेश पालीवाल,मुकेश यादव, मेजर सुखवीर यादव,सचिन शाक्य,श्रीकृष्ण सविता, रामा कश्यप,विपिन सविता,अनीश कश्यप,शिवम पांडेय,विनोद राठौर,रिंकू रावत आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |