Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरी: मां सती शांति देवी विजय दशहरा महोत्सव प्रारंभ! विभिन्न स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित


विछवां/मैनपुरी। मां सती शांति देवी विजय दशहरा महोत्सव का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपीएस चैहान व  मेला प्रबंधक वीरेंद्र सिंह द्वारा माता के दरबार में पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर कराया गया। खेल के मैदान में खिलाड़ियों से परिचय होने के बाद टॉस को उछाला गया जिसमें रूदमुली वाह की  टीम ने टॉस  जीता।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी  एसपीएस चैहान ने कहा कि यह मेला वर्षों पुराना लगता है इसमें गांव के सहयोग से सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं धार्मिक कार्यक्रम जागरण व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत होते हैं। इस मेले की सबसे खास बात यह है कि गांव के जो भी लोग बाहर हैं मेले में अपनी उपस्थिति आवश्यक लगाते हैं। माता सती की कृपा गांव के लोगों पर है उसी से गांव के लोग संपन्न और खुशहाल हैं। कार्यक्रम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 18 टीमों ने भाग लिया जिसमें की टीम फाइनल में प्रथम रही द्वितीय टीम जीवनपुर की रही। कार्यक्रम में 3 किलोमीटर की दौड़ कराई गई जिसमें रोहित सिंह प्रथम प्रशांत राजपूत नगला सरदार द्वितीय कृपालपुर ललित  कानपुर तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में विशाल औरैया प्रथम रंजीतअलीपुर पट्टी द्वितीय वीटू कानपुर का धावक तृतीय स्थान पर रहा। बच्चों की जलेबी दौड़ में आकाश तेजपुर प्रथम सूरजपुर राजपुरा द्वितीय सचिन बूटा तृतीया स्थान पर रहा। छोटी कबड्डी में कई टीमों ने भाग लिया जिसमें औरन्ध की टीम का प्रथम स्थान और विक्रम की टीम का द्वितीय स्थान रहा। लंबी कूद में सिरसागंज का खिलाड़ी आलोक कुमार प्रथम पुते यादव कानपुर का द्वितीय सिरसागंज का अमन यादव तृतीय स्थान पररहा। ऊंची कूद में अमन यादव सिरसागंज प्रथम स्थान पर पुते यादव कानपुर द्वितीय स्थान पर पवनजीत एट तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में गांव निवासी सत्यपाल सिंह चैहान विनय चैहान सुखपाल सिंह चैहान सोनू चैहान विवेक सिंह युवराज सिंह अभय प्रताप नरेंद्र पाल सिंह शिवांग सचिन के अलावा कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |