रवींद्र जडेजा को लेकर आई बड़ी खबर, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे अहम मुकाबला?
October 23, 2025
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। वे 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में सौराष्ट्र की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। यह मुकाबला राजकोट के उसी मैदान पर होगा जहां पिछले हफ्ते सौराष्ट्र और कर्नाटक के बीच हुए मैच में गेदबाजों ने कुल 35 में से 31 विकेट स्पिनरों ने चटकाए थे।
जडेजा की टीम में वापसी से सौराष्ट्र का गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो जाएगा। फिलहाल वह नेशनल टीम से ब्रेक पर हैं। उन्होंने इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था, जिसमें भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज के पहले टेस्ट में जडेजा ने नाबाद 104 रन की पारी खेली थी और पूरी सीरीज में 8 विकेट अपने नाम किए थे।

मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में जडेजा अपने पुराने साथी धर्मेंद्र सिंह जडेजा के साथ फिर एक बार स्पिन जोड़ी बनाएंगे। धर्मेंद्र सिंह ने हाल ही में कर्नाटक के खिलाफ मैच में 10 विकेट लेकर सौराष्ट्र को पहली पारी में बढ़त दिलाई थी। इस सीजन सौराष्ट्र का नेतृत्व भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट कर रहे हैं। चार बार की पूर्व चैंपियन पिछले सीजन में गुजरात से हारने से पहले क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।
सौराष्ट्र की टीम: हार्विक देसाई (विकेटकीपर), तरंग गोहेल, रवींद्र जडेजा, युवराजसिंह डोडिया, सम्मर गज्जर, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, जयदेव उनादकट (कप्तान), धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, अंश गोसाई, जय गोहिल, पार्थ भूत, केविन जीवराजानी, हेतविक कोटक और अंकुर पंवार।