बलिया। माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों के कारण ही उनके स्वर्गवासी होने के बाद उनके पुत्रों द्वारा उनकी स्मृति में कुछ किया जाता है। ऐसे पुत्र सौभाग्यशाली होते हैं, जो अपने माता-पिता को याद कर उनके नाम पर समाज में कुछ रचनात्मक कार्य को अंजाम देते हैं।
उक्त उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर सिंह के हैं जो रामनगर स्थित अखंड भारत निर्माण मिशन में आयोजित माता कौलवासो देवी व स्व. मोसदी उपाध्याय के श्रद्धांजलि सभा को बृहस्पतिवार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि माता-पिता ईश्वर से कम नहीं है। उनकी सेवा करने से ईश्वर सभी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। इस कार्यक्रम से समाज के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत 500 जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। वहीं इसके पूर्व मे सुंदरकांड का आयोजन एंव विशाल भंडारा भी हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉक्टर विपुलेंद्र प्रताप सिंह, सीबी मिश्रा, तेज नारायण मिश्रा, सुशील पांडे, निरंजन सिंह, जितेंद्र मिश्रा, मोहन सिंह, पूर्व प्रधान भरत सिंह, मुटन राय, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, राधे श्याम पांडे, राकेश मिश्रा, पूर्व प्रधान राज नारायण पासवान आदि ने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में अखंड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पंडित मोहन चंद उपाध्याय व श्रीमती आभा उपाध्याय ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
