गाजीपुर: महिला सम्मान सुरक्षा को लेकर बिभिन्न थाना क्षेत्र में किया गया कार्यक्रम आयोजित
October 28, 2025
गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना शादियाबाद के ग्राम मर्दानपुर, थाना नोनहरा, थाना बिरनो, थाना बहरियाबाद, थाना मुहम्मदाबाद, थाना जंगीपुर, थाना मरदह, थाना भॉवरकोल के ग्राम यूनियन बैक के कनुआन एवं विभिन्न थानो एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए ग्रामीण महिलाओं, सरकारी विद्यालयो, गैर सरकारी विद्यालयांे, प्राइवेट विद्यालायों, अस्पतालो, सा0 स्वास्थ्य क्रेन्दो में पहुचकर कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1076, 108) की जानकारी प्रदान की गई। मिशन शक्ति केंद्र थाना शादियाबाद व बिरनो में महिलाओं की शिकायत सुनी गई व प्रशासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन , 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102ध्108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
