Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: महापर्व डाला छठ रू उगते सूर्य को व्रती महिलाओ ने दिया अर्घ्य, गंगा नदी के किनारो पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब


गाजीपुर । महापर्व डाला छठ जिले में शहरी और ग्रामीण अंचलो में अपरा श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गंगा नदी के दोनो किनारो पर लाखो की संख्या में श्रद्धांलुओ का जनसैलाब  मंगलवार को उमड़ा पड़ा । लोक आस्था का महापर्व छठ के आज चैथे दिन उगते  हुए सूर्य अर्थात  उदयगामी  भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही व्रतियों का अंतिम चरण समाप्त हो गया।  मंगलवार को नगर के सिकंदरपुर घाट, नवापुरा घाट, ददरीघाट, चीतनाथ घाट, स्टीमर घाट, पोस्ता घाट पर और ग्रामीण अंचलो में जमानियां कस्बा, गहमर, रेवतीपुर, शेरपुर, सेमरा, करण्डा, सैदपुर , असावर, जोगा मुसाहिब, खरडीहा, करिमुद्दीनपुर  आदि क्षेत्रा में गंगा घाट पर हजारो श्रद्धालुओ ने महापर्व छठ के पूजन में भाग लिया। घाटो को बड़े ही आकर्षक ढंग से बिजली की सजावट की गयी थी, प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाकचैबंध व्यवस्था किये गये है। गंगा नदी में नावो से लगातार नाविक, गोताखोर चक्रमण कर रहें थे और श्रद्धालुओ को सुरक्षा के प्रति सर्तक कर रहें थे, ग्रामीण अंचलो में भी स्थानीय नदियो, पोखरो और जलाशयो में जाकर व्रती महिलाओ ने  उगते सूय को अर्घ्य देकर पूजन किया।   व्रती बांस से बने दउरा में ठेकुआ, ईख, फल समेत अन्य प्रसाद लेकर नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में जाकर सुबह के समय उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया    ऐसी मान्यता है कि सायंकाल में सूर्यदेव और उनकी पत्नी देवी प्रत्युषा की भी उपासना की जाती है। जल में खड़े होकर सूप में फल, ठेकुआ रख कर अर्घ्य देने की परंपरा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |