Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल


बाराबंकी। तीन दिन पूर्व हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया।

जिला उन्नाव के थाना आसीवन अंतर्गत ग्राम मुंशी खेड़ा पोस्ट कन्नी गांव निवासी राम स्वरूप का 36 वर्षीय पुत्र विनोद नट हैदरगढ़ के लिल्हौरा गांव में जितेन्द्र रावत के घर पर किराये पर रहता था। विनोद यहां पर रहकर खेती बाड़ी का काम देखता था। 01 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे विनोद बाइक से अपने बेटे आकाश के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान हैदरगढ-भिटरिया मार्ग पर सतरही के पास अज्ञात वाहन ने विनोद की बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश को एबुलंेस से जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। मृतक के दो पुत्री तथ दो पुत्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |