Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः जुमे की नमाज को लेकर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, दिया सुरक्षा के निर्देश


बाराबंकी। जुम्मे की नमाज को लेकर डीएम और एसपी सड़क पर उतरकर शुक्रवार को पैदल मार्च किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों को लेकर उन्होंने बेहद संवेदनशील इलाके का पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। संवेदनशील इलाकों में डीएम एसपी ने पीरबटावन, फैजुल्लागंज, सट्टी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में  दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर लोगों से सौहार्द बनाने की अपील की निरीक्षण कर लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज के दौरान साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जुमा की नमाज को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ और एंटी-रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय रहेंगे।पैदल मार्च में एएसपी उत्तरी विकासचंद्र त्रिपाठी, एसडीएम सदर आनंद तिवारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

डीएम ने शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग देने पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम जनमानस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सजगता और जनता के सहयोग से जनपद में सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |