Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संकल्प पत्र में एनडीए ने किया 'पंचामृत गारंटी' का ऐलान


बिहार में विधानसभा चुनावों का आगाज होने के साथ ही सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। यहां लगातार चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। इस बीच एनडीए ने आज शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में जनता से 25 बड़े संकल्प किए हैं। इन संकल्पों को एनडीए की जीत के बाद पूरा किया जाएगा। एनडीए की ओर से अलग-अलग पॉइंट्स में अपने संकल्पों को समझाया गया है। ऐसे में एनडीए के 25 संकल्पों वाले संकल्प पत्र के जारी होने के बाद बिहार की सियासत में हलचल और तेज हो गई है।

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में बिहार के गरीब वर्ग पर भी ध्यान दिया है। एनडीए ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए पंचामृत गारंटी की घोषणा की है। एनडीए ने पंचामृत गारंटी के तहत पांच गारंटियां दी हैं, जो सिर्फ गरीबों के लिए लागू की जाएंगी। जिन पांच गारंटियों की एनडीए बात कर रही हैं उसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार, 50 लाख पक्के मकान और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुनिश्चित किए जाने की बात कही है। देखने वाली बात ये होगी कि बिहार चुनाव के दौरान एनडीए का संकल्प पत्र वोटरों को कितना लुभा पाता है।

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के तमाम नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर मेहनत में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |