Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: विभिन्न विकास खंडो किया गया महिला जागरूकता कार्यक्रम ! महिलाओ को उनकी विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित


गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश के क्रम मे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत विकास खंड भॉवरकोल, सैदपुर, मरदह एवं जखनियॉ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन जागरूकता चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1076, 108) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियों हेतु शिक्षिकाओं, बालिकाओं और अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |