Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल


बाराबंकी। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास एक कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पैंगबरपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, शशील कुमार गौतम पुत्र रामनेरश गौतम मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो  दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |