बाराबंकी: भैंस चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
October 30, 2025
फतेहपुर /बाराबंकी। पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की एक भैंस व बिक्री से मिली 8,300 रूपये नकद के साथ एक वाहन बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को टिकरापुल से लवकुश ( उम्र 25) निवासी मोहद्दीपुर, सीतापुरय चालक नरेंद्र कुमार गौतम ( उम्र 23) निवासी निंदूरा, कुर्सीय दुबेराज ( उम्र 20) निवासी परवरभारी, बड्डूपुरय दिलीप उर्फ छोटू ( उम्र 21) और राजन (उम्र 19) निवासी त्रिलोकपुर, मसौली को गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपी भैंस चोरी के प्रकरण में वांछित थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की भैंस, 8,300 रूपये नकद और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
.jpg)