Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज : नगर मे निकली भव्य राम बारात का जगह-जगह हुआ स्वागत - राधा कृष्ण झांकी सहित अन्य झाकिंयों ने मोहा मन! विधायिका अर्चना पाण्डेय ने पूजा अर्चना कर किया राम बारात का शुभारम्भ, भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद


गुरसहायगंज/कन्नौज। तिर्वा रोड गुरसहायगंज में नवनिर्मित आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान मे चल रही रामलीला के तहत गुरूवार को रामबरात धूमधाम से निकाली गई। इसका शुभारंभ नगर के ब्रहम देव मन्दिर तिर्वा रोड से भाजपा विधायिका अर्चना पाण्डेय, भाजपा नेता रामकुमार पाठक, संजीव गुप्ता संजूचेयरमैन प्रतिनिधि/रामलीला कमेटी अध्यक्ष  मयंक गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र देव, राजीव ठाकुर, ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर बारात का शुभारम्भ किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।

रामबरात निकलने से पहले भगवान श्रीराम की विधि-विधान से आरती उतारी गई और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों को रथ पर सवार किया गया। बरात में सबसे आगे बैंडबाजे के साथ भगवान की झांकी चल रही थी, जिसके पीछे राजगद्दी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ और विश्वामित्र आदि की झांकियां शामिल थीं।

भक्तों के लिए जगह-जगह प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था की गई थी। रामबरात तिर्वा रोड होते हुए चौराहा, तिराहा, रामगंज होते हुये रामलीला स्थल तिर्वा रोड जनकपुरी पहुंची। जहां राम-सीता के विवाह का मंचन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की विधि संपन्न हुई। माता सीता ने भगवान राम के गले में वरमाला पहनाई, जिससे पूरा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। बारात में महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न और दशरथ जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियो ने बड़ी संख्या उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष मयंक गुप्ता के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार पाठक, डा0 सुधीर दीक्षित संजीव कुमार गुप्ता,  क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र देव, विनय वर्मा, दीपक गुप्ता, राजीव ठाकुर, राकेश कौशल सबलू, पंकज वर्मा, सोनू सैनी, विकास गुप्ता, कैलाश गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीपू शर्मा, नीरज मिश्रा, टीटू गुप्ता, प्रवेश जोशी, सुधीर पाल, अशोक कुमार गुप्ता आढती, मनोज गुप्ता मटरू, गंगा सिंह कुशवाहा, अमन कठेरिया, रानू गुप्ता, गौरव गुप्ता गौरी, नीलेश गुप्ता, अतुल गुप्ता रज्जन, विजय दुबे, अबधेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सुमित सक्सेना, सुनील कुमार गुप्ता, श्यामू गुप्ता, बबलू ठाकुर, मिथुन गुप्ता, विपिन पाठक, सचिन पाठक रानू,  ब्रजेन्द्र चौहान, चन्दन गुप्ता ढपाली, सचिन दीक्षित सल्लू, भूरा कठेरिया, आदि सहित हजारो की संख्या नगर व क्षेत्र के श्रद्धालू मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |