गुरसहायगंज/कन्नौज। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित एवं अवर अभियन्ता रविराज कौशल द्वारा नगर में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सम्बन्धित ठेकेदारों को गुणवत्ता के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियन्ता पूर्वान्ह सर्विस रोड पर चल रहे निर्माण, शहीद पथ के निर्माण, नंगापुरवा रोड-तिर्वा रोड लिंक मार्ग का निर्माण एवं मोहल्ला अफसरी में चल रहे सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सम्बन्धित ठेकेदारों कार्य को आगणन के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया साथ ही कार्यों को दिये गये समय में ही पूर्ण करने पर बल दिया। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि पालिका द्वारा आम जनता को समर्पित विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं जो शीघ्र ही पूर्ण होंगे।
