राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा नदीहारव राजगढ़ में छठ पर्व पर सोमवार को सायं अस्ताचलगामी सूर्य को ब्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर घाटों पर छठ मइया के मधुर गीतों से घाट गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं,बच्चे-बच्चियां,युवक और बुजुर्ग नहरों और तालाब तथा जल श्रोत के किनारे मौजूद रहे। ब्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विधिवत पूजा अर्चना की।
ग्राम पंचायत नदीहार में स्थित तालाब के किनारे ग्राम प्रधान नदीहार रविशंकर सिंह ने तालाब के घाटों पर विद्युत झालर व लाइटिंग की व्यवस्था कराके पुजन शुरू करवाया। भारी मात्रा सूर्य पुजन पर महिलाएं मौजूद रही।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तालाब के प्रवेश द्वार से लेकर चारो तरफ लगी रही। मौके सुरक्षा दृष्टिकोण से थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा के साथ क्षेत्राधिकारी मड़िहान मुनेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
