Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक! मिशन शक्ति अभियान के तहत चार थानों में चला जनजागरूकता कार्यक्रम


पीलीभीत। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सोमवार को थाना करेली, बरखेड़ा, घुंघचाई और न्यूरिया क्षेत्र में साइबरध्मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने प्रतिभागियों को न केवल आत्मरक्षा के उपाय बताए, बल्कि उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई 

महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि इन नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

साथ ही महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर अशोभनीय संदेशों से बचाव, अनजान कॉल या लिंक से सावधानी जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया गया। छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।थाना करेली, बरखेड़ा, घुंघचाई और न्यूरिया की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। टीमों ने कहा कि मिशन शक्ति सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जनचेतना का संकल्प है, जिसे हर नागरिक को आगे बढ़ाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |