हल्दी/बलिया। नवयुवक संघ सोनवानी द्वारा लक्ष्मी पूजन के अन्तर्गत जागरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोक गायक गोलू राजा, लोकगायक एवं अभिनेता गोपाल राय तथा लोकगायिका रितु राय ने अपने भजन एवं गीतों के माध्यम से उपस्थित हजारों हजार दर्शकों, माताओं - बहनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि वरुण उपाध्याय ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसा भव्य कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में देखना निश्चित ही यहां के कार्यकर्त्ता बन्धुओं के समर्पण का परिणाम है। जिस तरह आप सभी प्रकाश के पावन पर्व पर ऐसा प्रकाशमय आयोजन किए। मां लक्ष्मी आप सभी के जीवन को प्रकाशित करें। उन्होंने सभी कलाकारों का स्वागत किया तथा संगीत में स्वच्छता का अनुरोध भी किया। नवयुवक संघ के अध्यक्ष गुड्डू खरवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य रूप से सुभाष मिश्रा, सुनील पांडेय, अजय पांडेय, अवधेश राय, रवि प्रकाश तिवारी, श्रीमन सिंह, कमलेश सिंह सुखन, रंजीव सिंह पवित्र, मुन्ना चैबे, प्रभुनाथ सिंह, राम वेंकटेश मिश्र, बबलू मिश्रा, दीपक सिंह, विपुल राय, विक्की सिंह, विट्टू सिंह, शौर्य सिंह, बेनीमाधव मिश्रा, पप्पू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सुरक्षा के लिए आस-पास के थानों के पुलिस बल, मीडिया कर्मी, यूट्यूबर, कलाकारों, संघ के सदस्यों के साथ पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला पुरुष रात भर कार्यक्रम का आनन्द उठाते रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षक नेता विजय सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने दीपावली की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम के सफलता के लिए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।
