बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का गहना, कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि अंकुर पब्लिक इंटर कालेज बांसडीह के निदेशक तरूण प्रकाश सिंह पप्पू का हालपुर गांव में बड़ा मकान हैं, जहां उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह का परिवार रहता हैं। ज्ञान सिंह की पत्नी, बेटा व बहू के साथ इलाज के लिए नई दिल्ली गए हुए थे। मकान में ज्ञान सिंह अकेले थे। इसी बीच देर रात पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आराम से तीन आलमारी व बक्सा तोड़कर सोना का चार चेन, चार अंगुठी, चार झुमका व चांदी का चार पायल, कपड़ा ,बर्तन, इंडक्शन चूल्हा, गैस चुल्हा चुरा ले गए। इसके साथ ही 40 रुपया नगद भी चुरा लिया। घटना की जानकारी गुरुवार की भोर में ज्ञान सिंह की नींद खुलने के बाद आंगन में बिखरे सामान देखकर हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुचे कोतवाल राकेश उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई में जुट गए।
बांसडीह क्षेत्र में विगत एक माह में चोरों ने आधा दर्जन मकानों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया। चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
केस - एक-देवडीह गांव में सेवानिवृत्त सेवायोजन अधिकारी महेश दत्त तिवारी के घर भी चोरों ने एक सप्ताह पूर्व लाखों का सामान चुरा लिया था।
केस - दो-विगत बुधवार को भी ही वार्ड नंबर छह स्थित सत्यनारायण यादव के मकान में सुनीता वर्मा किराए पर रहती है मंगलवार को वह अपने ससुराल बंशीबाजार चली गई और मकान मालिक सत्यनारायण भी नहीं थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया।
केस - तीन-13 सितंबर को बांसडीह गुदरी बाजार में बिजली विभाग में कार्यरत सनी मिश्रा जो प्रतापगढ़ में नौकरी करते हैं। उनके बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान और नगदी गायब कर दिया।
केस - चार-तीन सितंबर को मिरगिरी टोला निवासी एडवोकेट अशोक कुमार पांडेय तीर्थ करने के लिए रामेश्वरम गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर को पूरी तरह खंगाल कर गहना, रुपये व कपड़ा चुरा लिया।
