Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: दो दिन से हो रहे लगातार भारी बारिश से खपरैल मकान भरभरा कर गिरा! जद में आकर एक महिला एक बच्ची घायल


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चैखड़ा में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से शनिवार के भोर 04 बजे के लगभग एक खपरैल मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान में सो रहे परिवारजनों में एक महिला एक बच्ची उसके जद में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। 50 वर्षीय मीरा पत्नी भागीरथी चैखड़ा गांव निवासीनअपने परपौत्री 5 वर्षीय किट्टू पुत्री दिनेश को प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात चारपाई पर साथ में लेकर अपने खपरैल मकान में सो रही थी। शुक्रवार के सुबह से हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से शनिवार के भोर सोते समय खपरैल मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके जद में आकर दादी व परपौत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मकान स्वामी भागीरथी भी उसी मकान सो रहे थे,उनको हल्की फुल्की चोटें आई हैं। शोरगुल करने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मस्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला। 108 नंबर ऐम्बुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं मकान गिरने से घर में रखा सारा गृहस्थी का सामना बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार अपने सर पर छत के अभाव में दर-दर भटक रहा है। ग्राम प्रधान चैखड़ा पीड़ीत परिवार को आश्रय देने के लिए सरकारी ग्राम पंचायत भवन का ताला खोलना मुनासिब नहीं समझे। पीड़ित परिवार पड़ोसी के घर में आश्रय लेने को मजबूर हैं। इस संबंध में तहसीलदार मड़िहान आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को मुआयना के लिए मौके पर भेज दिया गया है। जांच के बाद मुआवजा दिया जायेगा। वहीं इस संबंध में विकास खंड अधिकारी राजगढ़,विरेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि दैविक आपदा मुआवजा दिये जाने के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित परिवार के मुखिया के नाम से तत्काल में मुख्यमंत्री आवास से लाभान्वित कर दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |