जगदीशपुर: गुडवर्क! स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार
October 22, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। जनपद के थाना जगदीशपुर पुलिस ने एक युवक के पास स्मैक बरामद कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त नफीस पुत्र रफीक निवासी गौहर का पुरवा मजरे गडरियाडीह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 18 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है।
