Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: बहू करती थी परेशान, तो बुजूर्ग ने दे दी जान


गौरीगंज/अमेठी। जनपद मे एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक बुजूर्ग ने अपनी ही बहू की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। बुजूर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लालजी सिंह (50) के रूप में हुई है और वह गौरीगंज थानाक्षेत्र के असुर गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, मृतक की जेब से एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला, जिसमें व्यक्ति ने अपने बेटे और बहू पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गौरीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामला रेलवे क्षेत्र का था, जिस कारण शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ ले जाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |