Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति से गुहार! डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन विशेष कानून की मांग


बाराबंकी। पत्रकारों की हत्याओं और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संघ ने मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए, ताकि मीडिया कर्मी भयमुक्त वातावरण में कार्य कर सकें।

जिलाध्यक्ष पीयूष वर्मा ने कहा कि हाल के वर्षों में पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर सीधा प्रहार हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि केंद्र और राज्य सरकारें पत्रकारों पर हमलों की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करें और पुलिस प्रशासन को जवाबदेह बनाएं।

इस अवसर पर रामदुलारी पटेल, दिनेश कुमार, लवकुश यादव, अखिलेश कुमार, अर्जुन यादव, सोमनाथ मिश्रा, वीरेन्द्र यादव, भूपेन्द्र मिश्रा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा पत्रकारों की आवाज दबाना लोकतंत्र की नींव को कमजोर करना है, इसलिए अब चुप्पी नहीं, सुरक्षा कानून जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |