Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: पूजा अर्चना कर मनाई गई बाल्मीकि जयंती


संग्रामपुर/अमेठी। हिन्दुओं के आराध्य श्रीराम की जीवनगाथा पर आधारित ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जयंती जिले के बाल्मीकि मंदिरों व देवी-देवताओं पर समर्पित मंदिरों में पूजा-अर्चना करके मनाई गई। महर्षि बाल्मीकि का जन्म अश्विनी महीने  की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। महर्षि बाल्मीकि संस्कृत साहित्य के आदि कवि माने जाते हैं।जिनका जन्मोत्सव बाल्मीकि जयंती के रूप में मनाते हैं। इसी कार्यक्रम को लेकर आज अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह की अगुवाई में मां कालिका की पूजा -अर्चना करके मनाई गई। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि आज संस्कृत साहित्य के आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जंयती कालिकन धाम में मां कालिका को समर्पित मंदिर पर पहुंच कर पूजा अर्चना करके मनाई गई। हिन्दुओं के आराध्य श्रीराम की जीवनगाथा पर आधारित रामायण के रचनाकार महर्षि बाल्मीकि अश्विनी महीने की पूर्णिमा तिथि को इनकी जयंती मनाई जाती है।इन्हीं को समर्पित यह पूजा अर्चना का कार्यक्रम कालिकन धाम मंदिर पर आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में  ग्राम विकास अधिकारी, मनरेगा विभाग व अन्य ब्लॉक के विभागीय कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा -अर्चना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |