Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः जनपद में देश के दो महापुरूषों की जयन्ती भव्यता पूर्वक मनायी गयी! गांधी जी अहिंसा के साथ-साथ सत्य, धर्म पर दृढ़ प्रतिज्ञ रहने वाले महानुभाव थे-जिलाधिकारी


प्रतापगढ़। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति एवं अधिवक्तागण व अन्य सम्भ्रान्त लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा ‘‘रामधुन’’ और भजन की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी ने लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस व विजय दशमी की बधाई दी और कहा कि आज जनपद में विजय दशमी और अहिंसा का दिवस मनाया जा रहा है। विजय दशमी के पर्व को हम असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाते है, अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में स्वीकार करते है, अंधकार पर प्रकाश की जीत के रूप में देखते है, यही तो गांधी जी भी चाहते थे। गांधी जी अहिंसा के साथ-साथ सत्य, धर्म पर दृढ़ प्रतिज्ञ रहने वाले महानुभाव भी थे। उन्होने कहा कि गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा तो वही लाल बहादुर शास्त्री जी ने सौम्यता एवं शालीनता का पाठ पढ़ाया। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के त्याग, आदर्शो पर चलकर सौपे गये दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करें और उनके सिद्धान्तो और आदर्शो को आने वाली पीढ़ी तक पहुॅचाना इस जन्म दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि हम चाहे जिस पद पर हो उस पर ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें और जन मानस के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाये। उन्होने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है इसलिये जनपद में स्वच्छता का वातावरण बनाये, स्वच्छता के प्रति जागरूक होने से हम बीमारियों से बच सकते है, साथ ही एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता चिन्तामणि पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य डा0 मो0 अनीस सहित अन्य अधिवक्तागण, कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे। गांधी जयन्ती के अवसर पर विकास भवन, नगर पंचायतों, विकास खण्डों में भी अधिकारियोंध्कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। जनपद में देश के दो महापुरूषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती भव्यता पूर्वक मनायी गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |