शुकुलबाजार:भव्य मेला और भंडारा का हुआ समापन
October 23, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। शुकुल बाजार स्थित बाबा अधीनदास धाम एवं कूटी पर आज यम द्वितीया (भैय्या दूज) के अवसर पर भव्य मेला और विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। दीपावली के बाद पड़ने वाली इस तिथि पर हजारों श्रद्धालु बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे।मेला शुरू होने से एक दिन पूर्व विशाल अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाबा के धाम पर दर्शन मात्र से ही पीलिया रोग से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ मिला। बाबा के परिवार द्वारा जड़ी-बूटियों और औषधीय उपायों का वितरण भी किया गया।इस वर्ष मेले का आयोजन देवनारायण पाठक, दीपक पाठक, सूर्य नारायण पाठक और सोनू पाठक के नेतृत्व में किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई और मेले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए चाक-चैबंद इंतजाम किए गए।मवैया चैराहा के समीप स्थित इस सिद्ध स्थल पर आयोजित मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
