लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला कारागार में भाई दूज के अवसर पर बड़ी संख्या बहनें बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं। भाइयों को टीका लगाकर बहनों के आंसू छलक आए।भाई दूज के त्योहार पर लखनऊ जिला कारागार के कैदियों से उनको बहनों को मिलने का मौका जरूर दिया जाता है। ऐसा ही रक्षाबंधन पर भी किया जाता है। इसी कड़ी में लखनऊ जिला कारागार में तमाम बहनों ने अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान कई बहनें भावुक होकर अपने भाइयों को टीका लगाकर भाई दूज की बधाई देती हुई नजर आईं।
लखनऊ के जेल ऋतिक प्रियदर्श ने कहा कि, ष्आज एक विशेष दिन है क्योंकि साल में केवल दो दिन होते हैं रक्षा बंधन और भाई दूज, जब हम खुली बैठक की अनुमति देते हैं। इन अवसरों के अलावा मीटिंग आमतौर पर प्रतिबंधों के तहत होती हैं। इस दिन लगभग तीन हजार महिलाएं, बहनें और बच्चे जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने आ ई हैं, इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग बैचों की व्यवस्था की है कि महिलाओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा हमने तंबू लगाए हैं, उन्हें नाश्ता उपलब्ध कराया है और हमारी मेडिकल टीम सक्रिय है , बैठक स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और ओआरएस किट उपलब्ध है।
