Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः बेटे की मौत के बाद वृद्ध मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना फेफना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

ग्रामीणों की मानें तो बसंती देवी 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय शारदानंद पांडेय निवासी नसीराबाद थाना फेफना जिला बलिया का एकलौता पुत्र मनोहर पांडेय फोर्स में तैनात था। जिसकी तबीयत खराब होने पर मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही बसंती देवी को हुई वह सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने गुरुवार की देर रात फांसी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। उन्होंने ग्राम प्रधान को घटना से अवगत कराया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव एवं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |