बलिया। ष्लालच बुरी बला।ष् लालच हमेशा मनुष्य को गलत रास्ते पर ले जाती है। कुछ ऐसा ही हालपुर गांव में देखने को मिला है। लिंक के माध्यम से 18 लाख रुपया दोगुना करने का लालच देकर हालपुर के एक युवक से धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक के तहरीर पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक उसी ग्रुप का सदस्य है। जिस ग्रुप में उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी अभिजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि यूएनआई क्लो फाइनेंस टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था। ग्रुप में एक लिंक आया था। जिसमें पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया था। ग्रुप के माध्यम से मैंने अठ्ठारह लाख रूपया ग्रुप में लिंक के माध्यम से दिया था। इसके कुछ दिन बाद लिंक का ग्रुप बंद कर दिया गया। बाद में पता चला कि यह ग्रुप फर्जी था और मूल पता छिपाते हुए मेरे साथ धोखाधड़ी किया गया है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318 (4) व सूचना प्रौद्योगिकी की (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66- डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
.jpg)