Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद :अवैध भट्टों के खिलाफ प्रशासन सख्त, दो जेसीबी सीज! पाकबड़ा स्थित ओम ब्रिक इंडस्ट्रीज पर हुई कार्यवाही

निरन्तर जारी रहेगी नियमों के विरुद्ध भट्टा संचालित करने वाले भट्टा स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही, राघवेंद्र सिंह 

मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह के आदेशों के बाद जनपद भर में अवैध भट्टों के खिलाफ विभागीय अधिकारीयों की कार्यवाही देखने को मिल रही है, जिसके क्रम में कल ग्राम मलहकपुर पाकबड़ा में संचालित ओम ब्रिक इंडस्ट्रीज पर बिना रॉयल्टी जमा किए मिट्टी की खुदाई कर रही दो जेसीबी को सीज कर दिया गया। बता दें कि कल पाकबड़ा क्षेत्र के ग्राम मलहकपुर में ओम ब्रिक इंडस्ट्रीज पर बिना रॉयल्टी जमा किए दो जेसीबी से खुदाई का कार्य जारी था जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही करते हुए दो जेसीबी को सीज कर दिया, जानकारी मिलने के बाद अवैध रूप से संचालित अन्य भट्टा स्वामियों में भी हड़कंप मच गया। कार्यवाही की जानकारी देते हुए खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध रूप से संचालित भट्टों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भट्टा स्वामी बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना रॉयल्टी जमा किए या किसी भी प्रकार से नियम विरुद्ध कार्य करेगा उसको किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |