शाहबाद: नाबालिक को भगा ले जाने के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
October 27, 2025
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बहन को बीती 23 अक्टूबर को समय करीब शाम 3रू00 बजे गांव का ही रोहित बहला फुसला कर भाग ले गया, उस समय वह घर पर नही था। तथा किशोरी की मां जंगल से लकडी लेने गयी थी।भाई ने यह भी आरोप लगाया है कि किशोरी घर में रखे पांच हजार रुपए भी ले गयी, भाई का आरोप है कि उसकी बहन को भगाने में रोहित के पिता, मां व भाई व दो अन्य लोग और शामिल है। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
.jpg)