संग्रामपुर: बड़ागांव से निकली विशाल कलश यात्रा
October 27, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गांव में सोमवार 27 अक्टूबर से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ को लेकर आज बड़गांव से कालिकन तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बड़गांव बाजार से होकर काली माई चैराहा होते हुए भैरोपुर के बीच से कालिकन धाम पहुंची। भागवत कथा की व्यवस्थापक व मुख्य यजमान बसंत लाल सोनी ने बताया की मां कालिका की कृपा से हमारे निज आवास पर विश्व विख्यात कथा वाचक परम श्रद्धेय श्री सौम्या जी महाराज द्वारा आनंदमई कथा कहा जाना है जिसकी शुरुआत आज सोमवार से हो रही है या निरंतर 4 नवंबर तक कथा चलेगी 5 नवंबर को भगवान का महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अजय सोनी, गजे सिंह, समस्त सोनी समाज शामिल हुए।
