Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण रू बौद्धिक कार्यक्रम, पथ संचलन हुआ आयोजित! पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर नगर में जगह जगह हुई पुष्पवर्षा


कोहड़ौर/प्रतापगढ़। जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को मंगरौरा विकासखंड अंतर्गत स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कालेज में एक बौद्धिक कार्यक्रम और पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रचारक प्रवीण कुमार व विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया और संघ प्रार्थना व शस्त्र पूजा की गई, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विभाग प्रचारक ने अपने संबोधन में कहा कि संघ व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है और भारत माता को नमन करता है। संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण है। इस उद्देश्य को लेकर संघ 100 वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस शताब्दी वर्ष में हम सबका कर्तव्य है कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मूर्त रूप दें। वहीं जिला प्रचारक ने महापुरुषों के जीवन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई अभियान भी निर्धारित किए गए। इनमें घर-घर संपर्क, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के दुरुपयोग को रोकना, स्वदेशी का अवलंबन और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। बौद्धिक कार्यक्रम के पश्चात, सभी स्वयंसेवकों ने पूरे गणवेश में कोहड़ौर कस्बे में एक साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान नगर पंचायत कोहड़ौर अध्यक्ष शीतला प्रसाद व उनके प्रतिनिधि किशन सोनी के साथ ही काफी संख्या में लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन जब नगर मार्गों से गुजरा तो पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के उद्घोषों से गूंज उठा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कोहड़ौर शीतला प्रसाद, अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी, मंडल अध्यक्ष कोहड़ौर विद्यासागर शुक्ल, धवल द्विवेदी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष नितिन जायसवाल, कोषाध्यक्ष सतीश उमरवैश्य, विजय तिवारी, पवन तिवारी, हरिवंश सिंह, सन्तोष दुबे, शिवशंकर, संजय बारी, विष्णु सोनी समेत सैकड़ों छोटे-बड़े संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोहड़ौर भी पुलिस मुस्तैद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |