Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः महिला से टप्पेबजारी कर आरोपी फरार


बाराबंकी। बाजार से वापस लौट रहे एक महिला एक टप्पेबाज की शिकार हो गई। टप्पेबाज ने लाभ का झांसा देकर महिला के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर टिकैतनगर पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

कस्बा टिकैतनगर के मोहल्ला नूरवाफ वार्ड नं.01 निवासी बेबी पत्नी प्रकाश शिल्पकार ने पुलिस को तहरीर दी हैं, जिसमें बताया कि वह एक गरीब महिला है और बकरी चराकर अपना पालन पोषण करती है।  महिला के अनुसार 09 अक्टूबर की दोपहर दो बजे वह बाजार से आटा लेकर वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मिला और जिसने महिला को गुमराह करते हुए एक लाल कपड़े में जेवरात और नगदी रखने पर लाभ होने का झांसा दिया। महिला ने झांसे मे आकर अपने कान के टप्स व दो हजार नगदी रूपए कपड़े में रख दिया। महिला ने अनुसार कपड़े में रखने के बाद आरोपी ने उससे आंख बंद करने के लिए कहा। आरोप है कि जब उसने आंखे खोली तो आरोपी भाग फरार हो चुका था। आसपास पता करने पर कहीं नहीं पता चला। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में टिकैतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की जांच पड़ताल में पुलिस सीसी फुटेज की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |