बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में दो सप्ताह पूर्व मनरेगा घोटाले की जांच के दौरान शिकायत कर्ता और प्रधान पुत्र के बीच मारपीट हुई।
15 सितंबर को शिकायतकर्ता रामप्रताप पुत्र खमानी लाल की शिकायत की जांच करने के लिए मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे। जांच टीम की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहले शिकायतकर्ता के खिलाफ प्रधान पुत्र प्रेमपाल सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब प्रधान पुत्र की तहरीर के आधार पर रामप्रताप और उनके बेटे विशाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)