Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आतंकी जगतार सिंह तारा को जालंधर कोर्ट ने किया बरी


जालंधर कोर्ट से आतंकी जगतार सिंह तारा को बड़ी राहत मिली है. गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत साल 2009 में जगतार सिंह तारा के खिलाफ थाना भोगपुर में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में सोमवार (28 अक्टूबर, 2025) को आतंकी जगतार सिंह तारा की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेशी हुई.

अतिरिक्त जिलाधिकारी और सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार बेरी की अदालत में आरोप साबित न होने पर जगतार सिंह को बरी करने का आदेश दिया गया है. जगतार सिंह की तरफ से एडवोकेट एसकेएस हुंदल पेश हुए. कोर्ट में सुनवाई समाप्त होने के बाद उन्होंने जगतार तारा के बरी होने के बारे में जानकारी दी.

28 सिंतबर 2009 में यह केस दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने आरोप लगाए थे कि अवैध तरीके से जगतार सिंह तारा ने कुछ फंडिंग की थी. इस फंडिंग में शामिल लोगों को जेल भेजा गया था. जगतार सिंह तारा के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रीवेंशन एक्ट) (UAPA) के सेक्शन 17, 18, 20 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. जगतार सिंह तारा इस वक्त पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |