लखनऊः लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के जन्मदिवस पर लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
October 31, 2025
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के कार्यलय में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित, दलित सेना एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के यशस्वी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले और दलितों पिछड़ों को न्याय दिलाने वाले सुपुत्र , नवयुवकों के प्रेरणास्रोत राजनेता, लोजपा रामबिलास प्रमुख चिराग पासवान जी का जन्म दिन बड़े धुमधाम से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के. बी. भारती जी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता चिराग पासवान चित्र लेकर केक काटा और जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लंबी आयु की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया तथा समस्त कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग किया कि चिराग पासवान जी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाय । उपस्थित पदाधिकारी जिनमें लक्ष्मीकांत दीक्षित , जगन्नाथ लोधी , वंशराज वर्मा , उदयवीर सिंह, जयकरन उर्फ लल्लू, दिनेश कुमार वर्मा, सुदीप रावत, संतोष सिंह, शिवम् रावत, बुधराम, मोहम्मद सरताज , शम्भू नाथ गुप्ता, राज रावत एवं श्री राम दयाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
