Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

युवक की चाकू मार कर हत्या, दो नाबालिगों ने वारदात को दिया अंजाम


दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक 18 साल के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। भागीरथी विहार में दो लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं।

जांच के दौरान पुलिस की टीम ने एकत्रित सुरागों के आधार पर इस मामले में शामिल लगभग 17 वर्षीय दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है। दोनों ने बताया कि मृतक के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी थी। उनकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े और अपराध का हथियार एक चाकू बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि गुरुवार को लगभग 04:54 बजे, थाना गोकलपुरी में चाकू मारने की घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल, यानी गली नंबर 6 भागीरथी विहार पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित, जिसकी उम्र लगभग 18 साल थी और जो एक कबाड़ गोदाम में मजदूर के रूप में काम करता था। उसका भाई पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आगे की पूछताछ में पता चला कि पीड़ित पर दो लोगों ने हमला किया था। थाना गोकलपुरी में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत इकट्ठा किए थे। दोनों नाबालिग आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की राज से पर्दा उठ गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |