Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ! जन-जागरूकता रैली निकाल कर किया गया आगाज


प्रतापगढ़। जनपद में दिनांक 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ आज जिला चिकित्सालय परिसर से एक जन-जागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए0एन0 राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली घंटाघर, बाबागंज, पंजाबी मार्केट होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में समाप्त हुई। रैली के पूर्व जिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य जनों को संचारी रोगों के प्रति सतर्क रहने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। अभियान के अंतर्गत नगर पालिका, नगर पंचायत व पंचायतीराज विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नालियों की सफाई, जल निकासी, एवं झाड़ियों की कटाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा। वहीं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ घर-घर जाकर विभिन्न रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान करेंगी और उन्हें उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजेंगी। साथ ही, कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) भेजा जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा सूकरपालकों की पहचान कर उन्हें अन्य आजीविका विकल्प अपनाने और स्वस्थ तरीके से आबादी से दूर सूकर पालन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य विभाग भी संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित गतिविधियों को क्रियान्वित करेंगे। यह अभियान जन-जागरूकता बढ़ाने और संचारी रोगों की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |