लखनऊ: छठ महापर्व का उत्सव अशोक वाटिका में धूमधाम से आयोजित
October 28, 2025
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में भारतीय परंपराओं का प्रमुख त्योहार छठ पूजा का आयोजन छठ घाट उत्तराखंड महोत्सव के बगल में, अशोक वाटिका में आयोजित किया गया 27 अक्टूबर को छठ पूजा का प्रथम अर्घ्य देकर शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देखकर मनाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक पंडित मनीष महाजन ने बताया कि इस घाट पर 32 वर्षों के बाद लगातार प्रयास करने के बाद घाट को पक्का बनाने की अनुमति मिली है, 3 दिन के अंदर इस पक्के घाट का निर्माण किया गया तथा पूजा के लिए तैयार किया गया। पं मनीष महाजन ने बताया कि मैं अपनी माता स्व श्याम रति महाराज जी के साथ बचपन में गोमती नदी के किनारे पूजा करने आता था माता जी की इच्छा को सजाया थी की इस घाट को सजाया जाए पूजा धूमधाम से किया जाए और लगातार धूमधाम से पूजा होती आ रही थी परंतु घाट पक्का नहीं हो पा रहा था इस वर्ष घाट तो पक्का हो गया बस घाट में नहाने के लिए पूजा करने के लिए मेरी माता जी नहीं रही उन्ही की याद में इस वर्ष पूजा को बड़े धूमधाम से मना कर यह पक्का घाट उनको समर्पित किया मनीष जी ने बताया की शाम 3 बजे से घाट पर लोग पूजा के लिए आने लगते है तथा शाम को डूबते सूर्य को अरग दे कर घर चले जाते है तथा सुबह 3रू00 बजे से पूजा के लिए आते है उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतधारी महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती है इस घाट का नवीन नाम घाट पक्का होने पर अशोक वाटिका छठ घाट पुराना हैदराबाद रखा गया घाट के तैयारी में जुटे विकास श्रीवास्तव,जुगल सिंह विक्की महाजन,राजित राम प्रजापति (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय जन जन पार्टी),पंडित शर्मिला महाराज, विपिन,रोहित गुप्ता आदि छठ प्रेमियों ने सहयोग किया और लखनऊ विकास प्राधिकरण को दिल से धन्यवाद किया तथा मां शारदा म्यूजिकल ग्रुप छठी मैया के भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया इस घाट पर प्रत्येक वर्ष सैकड़ो लोगों की मन्नत पूर्ण होती है दर्जन लोगों की दस साल से सुनी गोद भर गई इसीलिए इस घाट को मनौतियों क का घाट कहते हैं।
