Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर ने किया पौधारोपण


लखनऊ। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जोन 8 के विद्यावती द्वितीय वार्ड स्थित सेक्टर जी की ग्रीन बेल्ट में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने टिकोमा का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी श्पम्मीश्,पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह श्मोनूश्, हिमांशु अंबेडकर, भाजपा नेता सुनील मिश्रा, मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर, एवं नगर निगम के अधिकारियों ने अशोक का पौधा लगाया।ग्रीन बेल्ट में कुल 140 पौधे लगाए गए, जिनमें अशोक, टिकोमा, कनेर, आम और आंवला के पौधे शामिल थे। 

महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का प्रयास है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने घरों या मोहल्लों में पौधे लगाकर इस अभियान का हिस्सा बनें। वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हमारा शहर और राज्य पर्यावरण की दृष्टि से और अधिक सशक्त बन सकता है। इस पौधारोपण कार्यक्रम ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को नई ऊर्जा दी है और शहर के नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना जगाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |