Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

No title


बाराबंकी। दशहरे के दिन छतौरा गांव में एक घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई, जिसके कुछ घंटे बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

छतौरा निवासी वंश बहादुर वर्मा (26) पुत्र राम प्रकाश वर्मा अपनी पत्नी श्रीमती के साथ अलग मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी मायके चली गई और घर में खाना भी नहीं बना।

दोपहर बाद जब घर में सन्नाटा छाया रहा तो भाई गोलाई चिंता में अंदर गया। उसने कमरे में वंश बहादुर को साड़ी के फंदे से लटकता देख लिया। वह शोर मचाते हुए बाहर भागा तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर हल्का दरोगा रंजीत यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बंद दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के भाई ने पति-पत्नी के विवाद के बाद यह कदम उठाए जाने की बात कही है। घटना से परिवार सहित मोहल्ले में गहरा दुख व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |