Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण


अमेठी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्वारा आज तहसील अमेठी क्षेत्र के विभिन्न खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एग्रीजंक्शन केंद्र मुंशीगंज, आईएफडीसी केंद्र अमेठी, एग्रीजंक्शन केंद्र जंगल रामनगर, शिवा बीज भंडार टीकरमाफी, चैरसिया बीज भंडार टीकरमाफी एवं मौर्या बीज भंडार अयोध्या नगर का स्थलीय परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु बीज के 06 नमूने तथा पेस्टीसाइड (कीटनाशक) के 04 नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि सभी कृषि इनपुट्स की बिक्री नियमानुसार की जाए और अवैध या अप्रमाणित उत्पादों का भंडारण या विक्रय न किया जाए। उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रसायन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |