Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम जोन-5 में अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों के खिलाफ सघन अभियान चला


लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने बुधवार को एक सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। नगर निगम ने जोन-05 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-चित्रगुप्त नगर, सिन्धु नगर, लखनऊ हास्पिटल के बगल से मवैया छत्ता होते हुए चारबाग मैट्रो स्टेशन तक का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों द्वारा अस्थायी ठेले, ठेलिया, खुमचा, गुमटी, काउन्टर आदि अवैध रूप से लगाए गए थे, जिनके कारण यातायात बाधित हो रहा था। अभियान के दौरान 15 ठेले, 04 गुमटी, 03 काउन्टर हटाए गए और 02 ठेले जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।उक्त अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी जोन-05  नंदकिशोर ने किया। अभियान में कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक श्री पीयूष तिवारी, राजस्व निरीक्षक श्रीमती पूजा शुक्ला, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुभाष चैधरी, साथ ही प्रवर्तन दल (296) और पुलिस बल की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |