लखनऊ। जोन 2 के अंतर्गत बुधवार को वार्ड कुंवर ज्योति प्रसाद स्थित ई-ब्लॉक मार्केट में प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी व अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर 11 चालान जारी किए गए, जिनसे कुल 34,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले व्यवसायों के खिलाफ 10 चालान जारी किए गए, जिनसे 7,200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के निर्देश पर जोनल सेनेटरी ऑफिसर जोन 2 राम सकल और एसएफआई टीम द्वारा संपन्न कराई गई।
