बलियाः नागा जी के छात्र ने विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के विज्ञान मेला 2025-26 विज्ञान प्रदर्श नवाचार में प्रथम स्थान प्राप्त किया
October 29, 2025
बलिया। नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालदेपुर बलिया के कक्षा नवम् के छात्र सुखपुरा कस्बा निवासी दिवेश मनी उपाध्याय पुत्र डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय ने फतेहपुर में आयोजित विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, विज्ञान मेला 2025-26 विज्ञान प्रदर्श नवाचार में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेरठ में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विज्ञान मेला 2025-26 में अपना स्थान सुनिश्चित कर पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विद्यालय तथा जनपद बलिया एवं सुखपुरा कस्बा का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ सौरभ मालवीय द्वारा देवेश को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.। अभी हाल ही में समग्र शिक्षा( माध्यमिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में 13 अक्टूबर को देवेश मणि को स्वर वाद्य में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उक्त उपलब्धियों से जनपद में चारों तरफ हर्ष व्याप्त है।
