Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गैंगवार! हाशिम बाबा गैंग के बदमाश को 15 से ज्यादा गोलियां मारी; मौत


दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गैंगवार में एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने मिस्बाह नामक शख्स को 15 से ज्यादा गोलियां मारी। बदमाशों ने मिस्बाह को घेरकर 20 से ज्यादा फायरिंग की। जिसमें मिस्बाह को 15 से ज्यादा गोलियां लगी। पुलिस के मुताबिक मिस्बाह पर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह जुलाई में जेल से बाहर आया था। हत्याकांड को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक कुख्यात गैंगस्टर छेनू के घर से कुछ दूरी पर मिस्बाह को अज्ञात हमलवारों ने गोली मारी। मिस्बाह उत्तरी पूर्वी दिल्ली के हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा था। उस पर 7 केस दर्ज थे।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 10:40 बजे सीलमपुर पुलिस स्टेशन को फायरिंग की घटना की खबर मिली। सीलमपुर जामा मस्जिद के पास मौके पर पहुंचने पर एक आदमी घायल मिला, जिसे JPC हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की पहचान मिस्बाह (22 साल) निवासी जाफराबाद के तौर पर हुई।

पुलिस ने बताया कि सीलमपुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। क्राइम में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक पर मर्डर, हत्या की कोशिश, रॉबरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 7 क्रिमिनल केस थे। फोरेंसिक टीमें क्राइम की जगह से सबूत इकट्ठा कर रही हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, दिल्ली में अवैध तमंचा लहराने का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन निवासी जैनेश को जनकपुरी इलाके से पकड़ लिया गया और वह 11 वीं का छात्र है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने जैनेश द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए विभिन्न वीडियो का संज्ञान लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उसी इलाके के निवासी रितिक नाम के व्यक्ति से यह तमंचा खरीदा था। रितिक का कथित तौर पर अपराधियों से संबंध हैं।

अधिकारी ने बताया कि हथियार तस्करी में शामिल गिरोह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जैनेश अपने माता-पिता के साथ रहता है और उसके पिता मेडिकल स्टोर संचालित करते है जबकि उसकी मां एक निजी कंपनी में ‘बिलिंग मैनेजर’ के रूप में काम करती हैं। बताया जा रहा है कि जैनेश किसी तरह रितिक के प्रभाव में आ गया, जिसने उसे साथियों के बीच दबदबा दिखाने के लिए तमंचा रखने के लिए उकसाया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |