Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मौसमः चक्रवाती तूफान का बिहार समेत 12 राज्यों में असर, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी


दक्षिण भारत के कई राज्यों में जहां बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं वहीं, उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज यहां बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर आकाश में बादल और हल्की हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। वही, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए पूरे देश में मौसम की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दो वेदर सिस्टम बनने की वजह से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। झारखंड के कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां बारिश के साथ-साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।

पटना मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर से बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, लेकिन इसका असर कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, हावड़ा, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और हुगली समेत दक्षिण बंगाल में महसूस किया जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 28 से 30 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान में मौसम बदल रहा है। यहां हल्की बारिश होने पर भी ठंड बढ़ सकती है। हरियाणा-पंजाब में भी अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |