छिबरामऊ/कन्नौज। शारदीय नवरात्र की नवमी पर एक से झांकियों के साथ नवदुर्गा शोभा यात्रा निकाली गई। क्योंकि पश्चिमी बाईपास के कनक गेस्ट हाउस से शुरू होकर शक्तिपीठ कालका देवी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। विधायिका व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय वह नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव दुबे ने गणेश पूजा कर शोभायात्रा की शुभारंभ किया।
मां दुर्गा सेवा समिति विजय नाथ मंदिर पीपल चैराहा के तत्वाधान में आयोजित इस शोभा यात्रा में समिति की अध्यक्ष राजीव दुबे और अन्य पदाधिकारी ने गणेश पूजन के बाद नौ देवी के रूप में नौ झांकियां का पूजन किया। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। शोभा यात्रा में श्रद्धालु बंद बाजू और नगाड़ों की धुन पर नाश्ते झूमते हुए नजर आए। इसमें शामिल जीवंत झांकियां मौका आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान भारी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। शोभा यात्रा में विभिन्न जनपदों से लाई गई झांकियां शामिल थी जिसमें एटा, इटावा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इलाहाबाद की झांकियां प्रमुख थी। महाकाल का भस्म अखाड़ा, राधा कृष्ण का महारास, नाग नागिन और मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान महामंत्री रामानंद वर्मा, अनुज गुप्ता जानी, नरेश वर्मा राहुल रतन पांडे ए अमन यादव विपिन द्विवेदी नेहा त्रिपाठी मामन गुप्ता सहित सैकड़ो से श्रद्धालु जन मौजूद रहे।
